DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : सेवा संकल्प अभियान : धमतरी की छात्राओं को मिली नवाचार और स्टार्टअप की संजीवनी

By kadwaghut|23 Sep 2026, 5:06 PM
f X W

‘सेवा फर्स्ट’ इनोवेशन चैलेंज के लिए हुआ हैंड्स-ऑन अभ्यास

Advertisement
Advertisement

​रायपुर ,  प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एन.आर.एम. शासकीय कन्या महाविद्यालय, धमतरी में ‘सेवा फर्स्ट नेशनल इनोवेशन चैलेंज’ और जिला शिक्षा, उद्यमिता एवं स्टार्टअप विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता एवं व्यावहारिक अभ्यास कार्यक्रम में महाविद्यालय की लगभग 150 छात्राओं ने बड़े उत्साह और सक्रियता के साथ भाग लिया।
        ​कार्यक्रम के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक ने छात्राओं को स्टार्टअप की मूलभूत अवधारणा, इसकी कार्यप्रणाली और छत्तीसगढ़ की नई स्टार्टअप नीति से विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को ‘सेवा फर्स्ट नेशनल इनोवेशन चैलेंज’ की प्रक्रिया समझाते हुए प्रेरित किया कि वे अपने आसपास और दैनिक जीवन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को पहचानें तथा उनके नवाचारी समाधान विकसित करें।


       ​इसी कड़ी में युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सीजीएस नेटवर्क के प्रतिनिधि ने ‘युवा धमतरी पोर्टल’ की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल जिले के युवाओं को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है, जहाँ छात्र अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार पंजीकृत होकर विभिन्न अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
       ​कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में शामिल व्यावहारिक सत्र के दौरान सीजीएस नेटवर्क और स्टार्टअप मेंटर ने छात्राओं को ‘प्रॉब्लम आइडेंटिफिकेशन’ (समस्या पहचान) पर विशेष हैंड्स-ऑन अभ्यास कराया। इसमें छात्राओं ने टीमों में काम करते हुए अपने परिवेश की चुनौतियों, उनके मूल कारणों और उनके संभावित तकनीकी व व्यावसायिक समाधानों पर गहन विचार-विमर्श किया।
        ​महाविद्यालय की प्राचार्य  एवं प्राध्यापकगण की उपस्थिति में संपन्न हुए इस आयोजन का मुख्य ध्येय छात्राओं में रचनात्मक सोच, समस्या-समाधान की क्षमता और उद्यमिता की भावना को इस प्रकार विकसित करना था, जिससे वे भविष्य में न केवल रोजगार की तलाश करने वाली बल्कि स्वयं नए रोजगार का सृजन करने वाली उद्यमी बनकर उभर सकें।

READ ALSO  CG : बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 6.48 करोड़ मंजूर ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins