DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : सेवा-सेतु पोर्टल की सेवाओं को सुगम बनाने प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

By kadwaghut|18 Sep 2026, 4:38 PM
f X W

900 से अधिक सेवाएं एवं 39 विभाग पोर्टल में शामिल, ऑपरेटरों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement

     गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का सुगम, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कार्यालय गौरेला के सभाकक्ष में सेवा-सेतु पोर्टल की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

प्रशिक्षण के दौरान सेवा-सेतु पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं के संचालन, आवेदन प्रक्रिया एवं नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वर्तमान में सेवा-सेतु पोर्टल पर 900 से अधिक सेवाएं एवं 39 विभाग सम्मिलित हैं, जिसके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO   CG : सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख …

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins