छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ब्लाक के 12 एफएलएन मास्टर ट्रेनर उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित…

By kadwaghut|05 Oct 2026, 12:56 PM
f X W

डोंगरगांव , डोंगरगांव विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयंत साहू ने एफएलएन के 12 मास्टर ट्रेनर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। ये शिक्षक पिछले चार वर्षों से शासन के आदेश के अनुसार लगातार काम कर रहे हैं। राज्य से एनसीईआरटी के जरिए डीआरजी को प्रशिक्षण दिया गया। डीआरजी ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव, राजनांदगांव, खैरागढ़, छुरिया विकासखंड में 12-12 शिक्षकों को एफएलएन प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में कक्षा 1 से कक्षा 4 तक के बच्चों को नई पाठ्यपुस्तक पर काम कराने का तरीका बताया।

Advertisement
Advertisement

यह भी बताया गया कि पढ़ाई की सामग्री बच्चों तक किस तरह पहुंचाई जाए। विकासखंड स्तर को 4 जोन में बांटा गया। सभी बीआरजी ने अपने-अपने ब्लॉक में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम डोंगरगांव बीटीआई में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी रहीं। विशेष अतिथि दीना पटेल, गुलशन हिरवानी रहे। कार्यक्रम में जयंत साहू, क्षितिज सोरी, अरविंद रत्नाकर, समस्त सीएससी, शिक्षक मौजूद रहे। सम्मानित मास्टर ट्रेनर में ईश्वर जोशी, श्वेता श्रीवास्तव, खिलेंद्र हिरवानी, बैनलाल शांडिल्य, मोतीन साहू, ग्वाल निषाद, अमित श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सुपोषण चौपाल में पोषण आहार पर हुई चर्चा, 'हर घर मुनगा घर-घर मुनगा' अभियान पोषण को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश-उप मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins