राजनांदगांव : 341 बच्चों ने दिया नवोदय मेगा मॉक टेस्ट, शिक्षा गंधर्व प्रथम…
डोंगरगांव | जिला साहू संघ के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ ने रविवार को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा मेगा मॉक टेस्ट स्वामी आत्मानंद स्कूल डोंगरगांव में लिया। इसमें 341 बच्चों ने भाग लिया। मॉक टेस्ट में शिक्षा गंधर्व प्रथम रहे। मुनेंद्र साहू ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रथम 10 बच्चों को डोंगरगांव बीईओ जयंत साहू और प्राचार्य भारत लाल देवांगन ने सम्मानित किया।
पहले 5 बच्चों को नवजीवन हॉस्पिटल राजनांदगांव के डॉ चेतन साहू के सौजन्य से मोमेंटो दिए गए। शेष 5 बच्चों को अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ राजनांदगांव के सौजन्य से मेडल दिए गए। कार्यक्रम में नोबल साहू, नीलमणि साहू, शिवराम साहू, डीकेश साहू, राम प्रकाश साहू, ताम्रध्वज साहू, ममता साहू, मनोज साहू, महेश साहू, भुवनेश्वर चन्द्रवंशी, दयाल दास साहू, देवी लाल साहू, घनश्याम साहू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



