छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कृष्ण गौशाला में नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान…

By kadwaghut|05 Oct 2026, 12:28 PM
f X W

डोंगरगढ़, कृष्ण गौशाला पिंजरापोल डोंगरगढ़ में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। गौशाला के सुचारू संचालन, गौवंश की बेहतर देखभाल और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं। दीपावली से पहले गौशाला परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुसज्जित करने के साथ ही गौ आहार एवं चारे का पर्याप्त भंडारण, पार्किंग व्यवस्था और गौसेवा को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।

Advertisement
Advertisement

अध्यक्ष गोविंदलाल चोपड़ा ने जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि गौशाला में मिला दायित्व पद नहीं, बल्कि गौसेवा के प्रति जिम्मेदारी है। इसे सभी सदस्यों को विश्वास, निष्ठा और जवाबदेही के साथ निभाना होगा। उन्होंने आपसी समन्वय और सहयोग से गौशाला की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का आह्वान किया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष गोविंदलाल चोपड़ा, उपाध्यक्ष सुनील तापड़िया, मनमोहन अग्रवाल एवं राजू छाजेड़, महामंत्री श्रेयस भैया, सहमंत्री विवेक मोनू भंडारी एवं विनय रिंकू बंसल, कोषाध्यक्ष सोनू नरेड़ी तथा सह- कोषाध्यक्ष रितेश पचेरिवाल एवं मनीष दरगड़ को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक प्रभारी के कार्यक्षेत्र की स्पष्ट जवाबदेही तय करने और कार्यों की नियमित समीक्षा करने का निर्णय लिया गया। गौसेवा एवं संरक्षण, बेहतर आहार, स्वच्छता, पारदर्शिता और सुव्यवस्थित संचालन को गौशाला की आगामी कार्ययोजना का आधार बनाया है।

चर्चा के बाद विभागवार तय की गई जिम्मेदारी दुग्ध प्रबंधन की जिम्मेदारी गोविंद चोपड़ा, विनय बंसल, मनीष दरगड़, राजू छाजेड़ एवं गणेश नरेड़ी को सौंपी गई। गौ आहार एवं चारा प्रबंधन का दायित्व गोविंद चोपड़ा, सोनू नरेड़ी, श्रेयस भैया, प्रकाश अग्रवाल एवं राजू भूत संभालेंगे। गौसेवा एवं संरक्षण की जिम्मेदारी सोनू नरेड़ी, गणेश नरेड़ी, मनमोहन अग्रवाल, गोपाल दम्माणी एवं राजू भूत को दी गई है। परिसर प्रबंधन एवं स्वच्छता का दायित्व राजू छाजेड़, विजय चौरड़िया, राजू भूत, रितेश पचेरिवाल, गोपाल दम्माणी को दी।

READ ALSO  CG : CM साय के सिंगापुर दौरे का दूसरा दिन…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins