राजनांदगांव : जनपद पंचायत अध्यक्ष ने स्कूल और आंगनबाड़ी में शिक्षा व पोषण परखा…

डोंगरगांव , जनपद पंचायत डोंगरगांव की अध्यक्ष रंजीता पडोती ने क्षेत्र के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा, पोषण, स्वच्छता, शैक्षणिक व्यवस्था देखी। हायर सेकेंडरी स्कूल कोकपुर, आंगनबाड़ी और प्राथमिक शाला आसरा, प्राथमिक शाला अड़ाम, मिडिल स्कूल संगीनकछर में जायजा लिया।
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति देखी गई। पोषण आहार की गुणवत्ता जांची गई। टीकाकरण व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल कोकपुर में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जानकारी दी गई। प्राथमिक शालाओं में शिक्षकों से पाठ्यक्रम संचालन की जानकारी ली गई। मध्याह्न भोजन की स्थिति पूछी गई।
पाठ्यपुस्तकों के वितरण की जानकारी ली। इस दौरान महिला एवं बाल विकास सभापति ममता पटेल, सभापति विवेक मंडावी, कपिल देव पडोती, महिला एवं बाल विकास अधिकारी वीरेंद्र साहू, बीईओ जयंत साहू, प्रीति साहू, गणेश्वर सिन्हा, पुरुषोत्तम यादव, सागर वर्मा, शरद वैष्णव, गणपत निर्मलकर मौजूद रहे। स्कूलों में बिजली, पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा देखी। उनकी उपलब्धता और स्थिति का निरीक्षण हुआ। सुधार और रखरखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई। जर्जर स्कूल भवनों को भी देखे।



