छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर मनाया राज्य स्थापना दिवस, राज्यगीत का हुआ सामूहिक गायन …

By kadwaghut|03 Nov 2026, 3:53 PM
f X W

जिला कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया माल्यार्पण, छत्तीसगढ़ महतारी के वेशभूषा में पहुंची नन्ही बालिका बनी आकर्षण का केंद्र

धमतरी । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में राज्य स्थापना दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता, गौरव और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति श्रद्धा और सम्मान के साथ प्रदेश की गौरवशाली विरासत, समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और विकास यात्रा का स्मरण किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की माटी, लोकजीवन, सांस्कृतिक विविधता और यहां के मेहनतकश लोगों के योगदान को भी याद किया गया।

समारोह का विशेष आकर्षण एक नन्ही बालिका रही, जो छत्तीसगढ़ महतारी की पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर कार्यक्रम में शामिल हुई। बालिका को छत्तीसगढ़ महतारी के स्वरूप में देखकर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के चेहरे पर विशेष प्रसन्नता झलक उठी। सभी ने आत्मीयता के साथ उसका अभिनंदन किया और उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। बालिका की मनमोहक उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आकर्षण और भावनात्मक गरिमा प्रदान की। यह दृश्य प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और नई पीढ़ी में अपनी माटी एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना का सुंदर प्रतीक बना।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिलेवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने में सभी नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि कल 2 नवम्बर को धमतरी मेंएक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा द्य जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं/ उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से कार्यक्रम में आने की भी अपील की।

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर  मुकेश बजाज, सहायक अधीक्षक  गोस्वामी सहित जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा पर मंत्रालय कर्मचारी संघ खुश, सरकार के प्रति जताया आभार

Related Articles

2

Back to top button