छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : छग राजपूत महासभा 15 को करेगी मेधावियों का सम्मान…

By kadwaghut|02 Aug 2026, 12:04 PM
f X W

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा जिला इकाई की बैठक अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने और समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करने का निर्णय लिया गया। 15 अगस्त को सुबह ध्वजारोहण होगा। दोपहर 3 बजे मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। समाज ने विद्यार्थियों से 8 अगस्त तक अपनी अंकसूची और प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी जमा कराने की अपील की है। दस्तावेज प्रताप इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यालय (अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के सामने, मानव मंदिर चौक) में जमा किए जा सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

बैठक में जिले के विभिन्न विकासखंडों में सामाजिक संगठनों को पुनः सक्रिय करने का निर्णय भी लिया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर लौटन सिंह की प्रतिमा महाराणा प्रताप भवन में स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में रामनारायण सिंह, उपेंद्र सिंह, मिथुन सिंह, लालमुनाई सिंह, विशाल सिंह परिहार, दीपेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, महासचिव जयनारायण सिंह आदि मौजूद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : मानपुर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins