छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : नदी में बहा 10 साल का बच्चा, रेस्क्यू में लगी SDRF की टीम …

By kadwaghut|30 Jul 2026, 11:43 AM
f X W

सूरजपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कुदरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चपदा में उफनती नदी में बहा 10 वर्षीय मासूम दो दिन बाद भी लापता है। बच्चे की तलाश लगातार जारी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। हादसे के बाद से पुलिस और NDRF की टीम लगातार नदी और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रही है। हालांकि लगातार प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिल सकी। अब रेस्क्यू अभियान को और तेज करने के लिए अंबिकापुर से SDRF की टीम भी मौके के लिए रवाना हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। इसी दौरान खेलते समय मासूम नदी की तेज धारा की चपेट में आ गया और देखते ही देखते बह गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मोहला : CM साय की सुशासन पहल से खिले चेहरे, राजेश्वरी को मिली बड़ी राहत ...

Related Articles

2

Back to top button