छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : महापौर ने वरिष्ठ अधिवक्ता खेमचंद का अभिनंदन किया…

By lokesh sharma|08 Nov 2025, 11:01 AM
f X W

राजनांदगांव . महापौर मधुसूदन यादव ने अपनी टीम के साथ संस्कारधानी के वरिष्ठ अधिवक्ता खेमचंद जैन के कामठी लाइन स्थित निवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट करके उनका अभिनंदन किया। महापौर ने खेमचंद जैन को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के हाथों बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान से सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दीं।

महापौर ने खेमचंद जैन को संस्कारधानी के विधिक जगत का अमिट हस्ताक्षर बताते हुए उनके विधि के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेमचंद जैन की सेवाएं न केवल राजनांदगांव बल्कि पूरे प्रदेश के विधिक क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक हैं। इस दौरान महापौर एवं उनकी टीम ने अधिवक्ता खेमचंद जैन के परिवारजनों से भी मुलाकात की और उन्हें भी बधाई दी।

तीन विभूतियों का राज्य अलंकरण

महापौर ने संस्कारधानी की तीन महत्वपूर्ण विभूतियों का भी अभिनंदन किया जिन्होंने हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 में उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त किया था। इनमें शिक्षाविद् इंजीनियर नीरज बाजपेयी, जिन्होंने दानवीर भामाशाह सम्मान प्राप्त किया और छत्तीसगढ़ की पहली इंटरनेशनल महिला वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव जिन्हें गुण्डाधुर सम्मान मिला शामिल हैं। महापौर ने इनसे दूरभाष पर बातचीत की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेक्टर-6 सोसाइटी की मतदाता सूची जारी, दावा-आपत्ति 27 तक...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button