छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : अवैध शराब पर कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार …

By kadwaghut|17 Sep 2026, 3:29 PM
f X W

रायगढ़। जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब और शराब बिक्री की 100 रुपये नगद रकम जब्त की है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 16 सितंबर 2026 को ग्राम मुड़ागांव में की गई। थाना तमनार पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मुड़ागांव निवासी एक महिला अपने घर के आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है।

सूचना पर पुलिस ने दी दबिश मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना तमनार पुलिस टीम गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर घर के बाहर गली बरामदे में एक महिला बैठी मिली। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम मंजु चौहान पति संतोष चौहान उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम मुड़ागांव थाना तमनार जिला रायगढ़ बताया। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से दो प्लास्टिक जरिकेन में रखी कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।

शराब और बिक्री रकम जब्त पुलिस ने बताया कि जब्त की गई महुआ शराब की अनुमानित कीमत करीब 1000 रुपये है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 100 रुपये नगद रकम भी बरामद की गई। पुलिस ने शराब और नगद रकम को गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया। आरोपी महिला के खिलाफ थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। ऑपरेशन आघात के तहत लगातार कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की ओर से जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऑपरेशन आघात अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब रखने, बेचने और परिवहन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, रंजीत भगत और पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

READ ALSO  राजनांदगांव : झारसुगुड़ा में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button