छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : झारसुगुड़ा में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित …

By kadwaghut|24 Oct 2026, 1:22 PM
f X W

राजनांदगांव l दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल स्थित झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर के मध्य तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। अधोसंरचना विकास के लिए 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक अलग-अलग तारीखों में यह कार्य किया जाएगा। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के फेरे रद्द रहेंगे। कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन दुर्ग और राउरकेला के बीच प्रभावित रहेगा।

रेलवे के अनुसार टाटानगर- बिलासपुर, दुर्ग-हटिया, आरा-दुर्ग साउथ बिहार, उत्कल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन तक नहीं आएगी आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 28 नवंबर तथा 4 से 15 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन पर ही समाप्त होगी। इस दौरान राउरकेला से दुर्ग के बीच ट्रेन रद्द रहेगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस 29 नवंबर तथा 5 से 16 दिसंबर तक दुर्ग के बजाय राउरकेला से रवाना होगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : कन्हारपुरी जाने वाली सड़क जर्जर, राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी...

Related Articles

Back to top button