
राजनांदगांव : मुसरा हायर सेकंडरी स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा…
डोंगरगढ़ | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसरा का शैक्षणिक सत्र 2025-26 का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं में 152 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 119 विद्यार्थी सफल घोषित हुए। गणित और जीव-विज्ञान संकाय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। वाणिज्य संकाय का परिणाम 94 प्रतिशत रहा। कला संकाय का परिणाम 58 प्रतिशत दर्ज हुआ।
कक्षा 12वीं में रितु वर्मा ने 89.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाया। मानसी वर्मा ने 88.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। भावना पटेल 86.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 10वीं में 120 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 112 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम 93.33 प्रतिशत रहा। रामकुमार जंघेल ने 90.3 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। योगेश लिल्हारे ने 88.5 प्रतिशत अंक हासिल किए।



