छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG : पीएमश्री विद्यालयों में योग एवं खेल शिक्षक/प्रशिक्षकों की अस्थायी भर्ती के लिए आवेदन …

By kadwaghut|31 Jul 2026, 12:12 PM
f X W

जिले के तीन पीएम विद्यालयों में 10 माह के लिए होगी अंशकालिक नियुक्ति, 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
बेमेतरा ।पीएमश्री योजना अंतर्गत जिले के तीन पीएम विद्यालयों में योग एवं खेल शिक्षक/प्रशिक्षकों के पदों पर अंशकालिक एवं अस्थायी नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्तियां 10 माह अथवा 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए की जाएंगी।

Advertisement
Advertisement

राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिले के पीएम शासकीय प्राथमिक शाला उघरा (बेमेतरा विकासखंड), पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला तथा पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मारो (नवागढ़ विकासखंड) में योग/खेल शिक्षक-प्रशिक्षक के एक-एक पद, कुल तीन पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 10,000 रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 10 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे के मध्य कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, बेमेतरा में स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया, निर्धारित योग्यता, पात्रता, नियम एवं शर्तों से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेक्टर बेमेतरा के सूचना पटल, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, संबंधित पीएम विद्यालयों के सूचना पटल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://bemetara.gov.in/ पर उपलब्ध है। जिला शिक्षा विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : केसीजी जिले में बारिश की बेरुखी से खेती पर संकट, निदाई-गुड़ाई, खाद डालना तक बंद ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins