छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : चिलचिलाती धूप में सड़क पर उतरे अन्नदाता चार घंटे तक बंद रहा डोंगरगढ़-मुरमुंदा मार्ग…

By lokesh sharma|28 Apr 2026, 12:02 PM
f X W

राजनांदगांव , डोंगरगढ़ क्षेत्र के मुरमुंदा चौक में सोमवार को चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच बधियाटोला, रामनगर और छिरपानी के सैकड़ों किसान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर बैठ गए।

Advertisement
Advertisement

सुबह 11 बजे से शुरू हुआ यह चक्काजाम शाम तक चला, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस किसान शक्ति प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व किसान नेता दशरथ सिंह ठाकुर सहित क्षेत्र के प्रमुख लोग शामिल रहे।

आंदोलन में सोमेश्वर सिन्हा, हरीश भंडारी, विजय राज, खेलू पटेल, अमरचंद निषाद, प्रमोद कुमार, संतोष बहेकर और अशोक शेंडे, प्रकाश सेन, घनश्याम सिन्हा, अर्जुन बांधे, खेमिन ठाकुर, घनश्याम साहू, छोटे लाल वर्मा, पलटन सिन्हा, गोपाल सिन्हा, चेतन सिन्हा, मंगल साहू, बड़े लाल वर्मा, गुलशन सिन्हा, बबला सिन्हा, संतु सिन्हा, भगवानिक साहू, संतोष चंद्रवंशी, दीप चंद्रवंशी, भारत सिन्हा और मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे किसानों ने मुरमुंदा चौक पर मोर्चा संभाल लिया। देखते ही देखते यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया। इस दौरान राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस और प्रशासनिक अमला घंटों तक किसानों को समझाने की कोशिश करता रहा, पर वे टस से मस नहीं हुए।

बरसों से वे वहीं अपना धान बेचते आ रहे हैं दरअसल, किसान इस बात से नाराज थे कि प्रशासन उन्हें उनकी पुरानी मुड़पार सोसाइटी से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी में था। किसानों का तर्क है कि मुड़पार सोसाइटी उनके लिए सुविधाजनक है और बरसों से वे वहीं अपना धान बेच रहे हैं।

READ ALSO  प्रदेश की बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरा सौभाग्य, एक भाई के नाते उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव संकल्पित - मुख्यमंत्री साय
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins