छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : फरार Shoaib Dhebar के संभावित ठिकानों पर छापा ..

By kadwaghut|01 Oct 2026, 12:36 PM
f X W

रायपुर: राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर की तलाश तेज हो गई है। पुलिस की विशेष टीमों ने आरोपी को पकड़ने के लिए बैरनबाजार स्थित उनके आवास समेत सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने और रंगदारी के लिए दबाव बनाने के मामले में वांछित आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Advertisement
Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई हैं। पुलिस की टीमों ने आज सुबह बैरनबाजार स्थित शोएब ढेबर के रिहायशी ठिकाने के साथ-साथ शहर के अन्य संभावित गुप्त अड्डों पर दबिश दी। इस मामले में तेलीबांधा थाना में धारा 384 और रंगदारी की अन्य गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था लेकिन शोएब की गिरफ्तारी अवैध मानते हुए कोर्ट ने उसे मुक्त कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उच्च न्यायाालय में अपील कर मामले की गंभीरता को बताते हुए अपने तर्क रखकर पुन: गिरफ्तारी की अपील की थी। कोर्ट ने दोनो पक्षो की अपील सुनने के बाद शोएब ढेबर की पुन: गिरफ्तारी की अनुमति दी। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें उसके छिपने के सभी संभावित ठिकानो पर दबिश दे रही है, फिलहाल आरोपी शोएब पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर में आज 4 बजे से बंद होगा शराब दुकान ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins