छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : दीपावली पर अनोखी पहल! हर गांव और वार्ड में जलेगा शिक्षा का दीप; जानें कहा …

By kadwaghut|04 Nov 2026, 12:07 PM
f X W

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के लक्ष्य की दिशा में रायगढ़ जिले में एक अनूठी पहल की जा रही है। दीपावली के अवसर को शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए जिले में ‘एक दीप साक्षरता का’ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस अभियान में दीपावली के दीपों के साथ साक्षरता का दीप जलाकर लोगों को पढ़ने-लिखने के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य उन वयस्कों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है, जो विभिन्न कारणों से पढ़ाई-लिखाई का अवसर प्राप्त नहीं कर सके हैं। जिला प्रशासन ने इस अभियान को गांवों और शहरी वार्डों तक पहुंचाने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है।

7 नवंबर को शाम 6:30 बजे जलेगा साक्षरता का दीप दीपावली की पूर्व संध्या यानी 7 नवंबर 2026 को शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान शासकीय विद्यालयों, छात्रावासों, विकासखंड कार्यालयों और उल्लास साक्षरता केंद्रों में दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल लोग साक्षरता की शपथ लेकर शिक्षा के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने का संकल्प लेंगे। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि शिक्षा का प्रकाश समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। दीपावली पर एक दीप साक्षरता के नाम जलाने के साथ लोगों को अपने आसपास रहने वाले असाक्षर वयस्कों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की जाएगी।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जारी किए निर्देश कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी ने अभियान के सफल आयोजन के लिए जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रशासन का प्रयास है कि अभियान केवल शासकीय संस्थानों तक सीमित न रहे, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आम नागरिक भी इसका हिस्सा बनें। इसके लिए विकासखंड स्तर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के माध्यम से गणमान्य नागरिकों से अपील जारी की जाएगी। इस अपील में लोगों को दीपावली पर साक्षरता के नाम एक दीप जलाने और असाक्षर व्यक्तियों को शिक्षा से जोड़ने में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

READ ALSO  राजनांदगांव : जिला वॉलीबॉल टीम चुनने के लिए ट्रायल 4 नवंबर को...

यूट्यूब वेबिनार से शिक्षकों और अधिकारियों को जोड़ा जाएगा अभियान की तैयारियों के तहत विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा यूट्यूब के माध्यम से वेबिनार आयोजित किए जाएंगे। इन वेबिनार में बीआरसी, एबीओ, संकुल समन्वयकों, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों तथा ग्राम एवं वार्ड प्रभारियों को जोड़ा जाएगा। वेबिनार के माध्यम से कार्यक्रम के उद्देश्य, आयोजन की प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस व्यवस्था से अभियान को विकासखंड स्तर से लेकर ग्राम और वार्ड स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलने की उम्मीद है।

उल्लास एप से जुड़े स्वयंसेवक निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका ‘एक दीप साक्षरता का’ अभियान में शिक्षकों और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। संकुल समन्वयकों, ग्राम प्रभारियों और वार्ड प्रभारियों के माध्यम से उल्लास एप पर पंजीकृत स्वयंसेवी शिक्षकों तथा असाक्षर व्यक्तियों को अभियान से जोड़ा जाएगा। स्वयंसेवी शिक्षक स्थानीय स्तर पर लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताएंगे। साथ ही असाक्षर वयस्कों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान के जरिए ऐसे नागरिकों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा, जो नियमित विद्यालयी शिक्षा से वंचित रह गए थे। सोशल मीडिया पर भी चलेगा जागरूकता अभियान जिला प्रशासन ने अभियान को व्यापक पहचान दिलाने के लिए सोशल मीडिया का भी उपयोग करने का निर्णय लिया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रमों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए जाएंगे। इसके लिए साक्षरता अभियान से जुड़े विशेष हैशटैग का उपयोग किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल की जानकारी प्राप्त कर सकें। समाचार पत्रों और अन्य प्रचार माध्यमों से भी अभियान का संदेश नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने तथा गतिविधियों की तस्वीरों सहित जानकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

READ ALSO  CG : सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वाले सावधान! लगेगा भारी भरकम जुर्माना, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button