छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और किस्त के दबाव से था परेशान …

By lokesh sharma|20 Jun 2026, 11:34 AM
f X W

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक कर्ज और बाइक की किस्तों का भुगतान न कर पाने के कारण तनाव में था। लगातार फाइनेंसर के दबाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के बटरामपुर गांव की है। मृतक की पहचान शंकर कुमार के रूप में हुई है। उसका शव शुक्रवार सुबह गांव के पास स्थित एक खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों के अनुसार, शंकर कुमार 17 जून को रोज की तरह काम पर गया था और रात करीब 9 बजे घर लौटा था।

Advertisement
Advertisement

उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की और कुछ देर बाद बिना कुछ बताए घर से बाहर चला गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ या अनुत्तरित रहा। रात भर संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने अगले दिन उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उरगा थाना पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जिसमें उसका अंतिम लोकेशन बटरामपुर गांव के खेत के पास मिला। इसके बाद पुलिस टीम और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां युवक का शव एक पेड़ पर कपड़े के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने कुछ महीने पहले फाइनेंस पर नई बाइक खरीदी थी। किस्तें समय पर जमा नहीं हो पाने के कारण वह मानसिक तनाव में था और फाइनेंसर द्वारा लगातार भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि शंकर आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और इसी कारण वह काफी परेशान रहने लगा था। घटना से परिवार में शोक का माहौल है और परिजन सदमे में हैं। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिससे आगे की जांच में मदद ली जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में घर से निकला और अंतिम समय में किन लोगों से उसकी बातचीत हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को आत्महत्या के कारणों की दृष्टि से जांच कर रही है और फाइनेंसर के दबाव संबंधी आरोपों की भी पुष्टि की जा रही है।

READ ALSO  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा की यात्रा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत - संजय श्रीवास्तव
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins