छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : ‘प्रोजेक्ट वंदन’ के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शाल-श्रीफल से किया सम्मानित …

By kadwaghut|06 May 2026, 11:58 AM
f X W

रायपुर: महिला एवं बाल विकास विभाग में 38 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवा देने वालीं मंदिरहसौद की पूर्व परियोजना अधिकारी प्रीति मिश्रा 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हो गईं। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रीति मिश्रा का संपूर्ण सेवाकाल कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन से परिपूर्ण रहा। उन्होंने महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य किया तथा नारी निकेतन में समर्पित सेवाएं देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisement
Advertisement

विदाई समारोह का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब अंतिम कार्यदिवस पर उनके परिवार के सदस्यों और 90 वर्षीय पिता ने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस दृश्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। जिला रायपुर की महत्वपूर्ण पहल ‘प्रोजेक्ट वंदन’ के तहत माह के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रीति मिश्रा को शाल और भेंटकर सम्मानित किया तथा सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र सौंपा।

समारोह में कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर, परियोजना अधिकारी दीप्ति शुक्ला, अलका सक्सेना, पर्यवेक्षक ऋतु परिहर, राजकुमारी द्विवेदी, आशा पात्रे, झरन धीवर, बीना कोशी, असीमा बनर्जी, अधीक्षक पुष्प कुमार वर्मा, सहायक ग्रेड-2 कावेरी देवांगन तथा ऑपरेटर पोषण कुमार निर्मलकर सहित मंदिर हसौद स्टाफ उपस्थित था। सभी ने मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  लोकगीत, नृत्य और सरहुल-करमा की थाप ने बांधा समां, रंगारंग अंदाज में हुआ लोकरंग पर्व का समापन

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins