छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : उत्कृष्ट जनसेवा के लिए 60 से ज्यादा जवानों का सम्मान…

By lokesh sharma|07 Apr 2026, 10:35 AM
f X W

राजनांदगांव , जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनसेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एसपी अंकिता शर्मा ने पुरस्कृत किया।

एसपी शर्मा ने जिले के 60 से अधिक पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राउंड पर मेहनत करने वाले जवानों का उत्साहवर्धन करना था। एसपी शर्मा ने सभी सम्मानित होने वाले कर्मचारियों की हौसला अफजाई की।

उन्होंने कहा एक पुलिसकर्मी की असली पहचान उसकी कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति उसके व्यवहार से होती है। आप सभी के कठिन परिश्रम और समर्पण के कारण ही आज पुलिस विभाग की छवि समाज में बेहतर हुई है। इस दौरान उन्होंने जवानों को भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सम्मानित किए गए 60 से अधिक पुलिसकर्मियों को उनके विशिष्ट कार्यों के आधार पर चुना गया था। इनमें जटिल मामलों को सुलझाने और अपराधियों की धरपकड़ में अहम भूमिका। संकट के समय नागरिकों की मदद करना और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देना।अपनी ड्यूटी के दौरान उच्च स्तर का अनुशासन और समर्पण प्रदर्शित करना शामिल था।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button