छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : प्रतिबंध बेअसर: शहर में घुस रहे भारी वाहन सिग्नल में भी नहीं थम रही बेलगाम रफ्तार …

By kadwaghut|25 Jul 2026, 10:29 AM
f X W

राजनांदगांव l हाईवे पर शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों की मनमानी थम नहीं रही हैं। पुलिस ने भारी वाहनों के शहरी क्षेत्र में एंट्री प्रतिबंधित कर रखी है। इसके बाद भी भारी वाहन पुलिस लाइन, मेडिकल कॉलेज चौक और आरके नगर चौक होकर फ्लाईओवर से पार हो रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

शहर में बढ़ते हादसे को देखते हुए और ट्रैफिक लोड को कम करने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। नागपुर की दिशा से आने वाले भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर और दुर्ग की दिशा से आने वाले भारी वाहनों को सीआईटी कॉलेज चौराहे बाइपास में डायवर्ट होना हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस टीम की भी ड्यूटी लग रही है। इसके बाद भी तेज रफ्तार भारी वाहन शहर के फ्लाईओवर में दाखिल हो रहे हैं। जिसकी वजह से तेज रफ्तार भारी वाहनों से हादसे का खतरा बना रहता हैं। गंभीर बात यह है कि ये वाहन मे​डिकल कॉलेज चौक, आरके नगर चौक और रामदरबार चौक में लगे सिग्नल का भी पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहा हैं। भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार से दुपहिया और छोटे वाहन चालकों को परेशानी अधिक हो रही है। पूर्व में भी प्रमुख चौराहों पर हादसे हो चुके हैं। जिसमें मौतें भी हुई है।

टैंकर की चपेट में आने से ​मोपेड सवार शिक्षिका की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम 6 बजे हाईवे पर रक्षित केंद्र के पास हुआ। शिक्षिका को चपेट में लेने वाले वाहन की पतासाजी में पुलिस जुट गई है। अधिकारियों ने बताया​ कि बीएनसी मिल इलाके में रहने वाले 45 वर्षीय आभा सिंह तुमड़ीबोड़ में बतौर शिक्षिका पदस्थ थी। शुक्रवार शाम वह रोज की तरह ड्यूटी से वापस लौट रही थी। वह पुलिस रक्षित केंद्र के पास पहुंची थी। उनकी मोपेड टैंकर वाहन के बराबर में चल रही थी, तभी पीछे से दूसरी गाड़ी ने हार्न दिया। जिससे हड़बड़ा कर शिक्षिका मोपेड सहित टैंकर वाहन ने पिछले पहिए की चपेट में आ गई।

READ ALSO  CG : बिना वैध योग्यता इलाज का आरोप डोकराभाठा में क्लीनिक सील किया ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins