छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : माथलडबरी में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ 24 से शुरू…

By kadwaghut|23 Oct 2026, 11:44 AM
f X W

डोंगरगांव | अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन तथा रामेश्वर प्रज्ञा मंडल माथलडबरी ने 24 व 25 अक्टूबर को पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ तथा विविध संस्कार का कार्यक्रम रखा है। इस दौरान पहले दिन गांव में कलश यात्रा निकाली जाएगी।

गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के साधना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे विश्व में आयोजित जन्म शताब्दी समारोह के क्रम में ग्राम माथलडबरी (डोंगरगांव) में भी रामेश्वर प्रज्ञा मंडल ने ग्रामवासियों के सहयोग से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, निशुल्क संस्कार तथा दीप यज्ञ का कार्यक्रम रखा है।

पहले दिन 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से गांव में कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 6 बजे से दीपयज्ञ कार्यक्रम रखा गया है। दूसरे दिन 25 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, विविध संस्कार बाद महापूर्णाहुति होगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा व काली की प्रतिमाओं का विसर्जन...

Related Articles

Back to top button