राजनांदगांव : अफसरों ने यात्रियों से संवाद कर लिए सुझाव ट्रेनों की टाइमिंग में सुधार लाने की रखी मांग…

राजनांदगांव , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में ‘पैन इंडिया रेल जन संवाद’ का आयोजन हुआ। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में रेलवे के अफसरों ने रेल यात्रियों से सीधे संवाद किया। उनसे लिखित में सुझाव लिए, शिकायतें सुनी, समस्याओं को सुन कर समाधान का आश्वासन दिया। अधिकांश शिकायतें यात्री ट्रेनों को समय पर चलाने की रही। ट्रेनों का स्टॉपेज देने, लोकल शुरू करने, विस्तारित करने, स्टेशन और प्लेटफार्म, शौचालयों में नियमित सफाई करने सहित यात्रियों ने सुझाव दिए गए।
राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में गुरुवार सुबह 10 बजे से ‘पैन इंडिया रेल जन संवाद’ का आयोजन किया गया। रेल यात्रियों ने अपने सुझाव दिए। ट्रेनों की लेटलतीफी की शिकायत कर समय पर चलाने की मांग की। अफसरों ने यात्रियों की समस्याओं को सुन समाधान और यात्री सुविधाओं में सुधार करने की बात कही। यात्रियों और आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को जानना, यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाना रहा। डीसीएम और स्टेशन प्रबंधक आरके बर्मन मौजूद रहे।
ट्रेनों की लेटलतीफी की शिकायत, सुधार जरूरी राकेश ठाकुर और नीलांबर लोधी ने ट्रेनों की लेटलतीफी की शिकायत की। उन्होंने कहा इससे सफर करने वाले और ट्रेनों का इंतजार करने वाले खासकर महिला, बुजुर्ग यात्री परेशान होते है। माल गाड़ी पास की जाती है। यात्री ट्रेनों को आउटर में रोका जाता है इसमें सुधार की जरूरत है। राकेश ठाकुर ने शहर में बन रहे दोनों अंडरब्रिज के निर्माण में तेजी लाने की मांग की है। उन्होंने कहा ओवरब्रिज पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा हुआ है। आए दिन जाम लगता है, हादसे होते है, लोगों को परेशानी होती है इसमें सुधार की जरूरत है।
यात्रियों ने सुविधाओं को बेहतर बनाने बात रखी अनिल कुमार सोनी सीएमएम हैड क्वाटर बिलासपुर, कार्यक्रम में यात्रियों, रेल परामर्शदात्री सहयोग समिति के सदस्यों, पत्रकारों की सहभागिता रही। यात्रियों एवं प्रतिनिधियों ने रेल यात्रा से संबंधित विभिन्न समस्याओं, यात्री सुविधाओं और रेलवे सेवाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में अपनी बात रखी। अफसरों ने समस्याओं और सुझावों को सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उद्देश्य समस्याओं को केवल सुनना नहीं, उन्हें संबंधित अफसरों तक पहुंचाएंगे।
सांसद ने अंडरब्रिज ब्रिज निर्माण में तेजी लाने कहा सांसद संतोष पांडेय ने शहर के दोनों अंडरब्रिज निर्माण में तेजी लाने कहा है। मोतीपुर में प्रस्तावित अंडरब्रिज में तेजी लाने कहा है। अमृत मिशन के काम कब तक पूरे होंगे इसकी जानकारी मांगी है। अन्य यात्रियों ने कहा कि गोंदिया की दिशा में सुबह दुर्ग-इतवारी लोकल के बाद दोपहर में रायपुर- इतवारी लोकल का विकल्प है। इस 8 घंटे के बीच एक भी लोकल का विकल्प नहीं है। लोकल शुरू करने की मांग या यहां 10 बजे आने वाली रायपुर-डोंगरगढ़ लोकल का विस्तार गोंदिया तक करने की मांग की गई है।




