कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : सेना के वाहन से टकराई बाइक, युवक की मौत …

By kadwaghut|04 Apr 2026, 1:23 PM
f X W

कोरबा। बाइक सेना के वाहन से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद त्रिपुरा राइफल्स के जवान मौके से भाग गए। घटना दीपका थाना क्षेत्र की है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक अंकित शर्मा (24) और मोनू यादव बाइक (CG 12 BU 6303) पर थे। कुसमुंडा बाइपास मार्ग पर गंगानगर के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे त्रिपुरा राइफल्स के 407 वाहन (CG 12 BK 7876) से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद त्रिपुरा राइफल्स के जवान मौके से भाग निकले, जबकि घायल मोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कोरबा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की गति तेज थी और वह अनियंत्रित होकर 407 वाहन से टकरा गई।

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि इस मामले में धारा 106(2) BNS के तहत मर्ग क्रमांक 29/26, धारा 194 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी 407 वाहन ने अंकित की बाइक को टक्कर मारी, जिससे उसकी जान चली गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : युवा उड़ान 2026 से बीजापुर में गूंजा युवाओं के सामर्थ्य और संकल्प का संदेश…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins