राजनांदगांव : खरीदी केन्द्रों से धान के तेजी से उठाव की जरूरत…
lokesh sharma
April 6, 2026 (Last updated: April 6, 2026) 1 minute read
राजनांदगांव | समर्थन मूल्य पर धान खरीदी माहभर पहले समाप्त हो चुकी है। वहीं अब तक खरीदी केन्द्रों से धान का तेजी से उठाव नहीं किया जा सका। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार रात बारिश भी हुई। ऐसे में धन के भीगने और गर्मी में धूप के कारण सूखत और शॉर्टेज की समस्या बनी हुई है।उठाव में तेजी लाने की जरूरत है।
Lokesh Sharma | Editor
Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
राजनांदगांव : खरीदी केन्द्रों में सफाई तक नहीं हुई, ड्रेनेज नहीं बना…
lokesh sharma
November 8, 2025 (Last updated: November 8, 2025) 1 minute read
राजनांदगांव . समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों पर इस बार गहरा संकट मंडरा रहा है। शासन की ओर से केवल नीति घोषित की गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक कोई ठोस तैयारी नहीं हो पाई है। 15 नवंबर से खरीदी शुरू करने की घोषणा के बावजूद समितियों में न साफ-सफाई हुई, न बिजली-पानी के इंतजाम पूरे हुए। चबूतरों की मरमत, लाइट, सुरक्षा और कैमरा लगाने तक का काम अधर में लटका है।
स्थिति यह है कि सहकारी समिति के प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। हड़ताल के कारण न केवल केंद्रों की व्यवस्था ठप पड़ी है बल्कि खरीदी प्रक्त्रिस्या की प्रारंभिक तैयारियां भी प्रभावित हो चुकी हैं। समिति कर्मचारियों को किसान संघ और कांग्रेस का समर्थन मिलने से आंदोलन और तेज हो गया है। गुरुवार को बड़ी संया में महिला कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हुईं।
जिले में इस वर्ष 76 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 96 केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन शासन ने अब तक समितियों को भंडारण और सुरक्षा व्यय की राशि जारी नहीं की है। कुछ केंद्रों में बारदाने के गठान भेजे जाने का दावा जरूर किया जा रहा है, पर वास्तविकता में अधिकांश केंद्रों में स्थिति बदतर है।