छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सचिव लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण ….

By kadwaghut|23 Oct 2026, 1:05 PM
f X W
  • निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं तकनीकी मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • सड़क की चौड़ाई, जीएसबी की मोटाई एवं लेवल की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा

राजनांदगांव । सचिव लोक निर्माण विभाग मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव से अंबागढ़ चौकी मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण कार्य, ग्राम पैरी नाला में निर्माणाधीन पुल तथा ग्राम सुखरी से दीवानभेड़ी तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित तकनीकी मापदण्डों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सचिव बंसल ने सड़क चौड़ीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान सड़क की चौड़ाई, लेवल एवं विभिन्न परतों के निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने ग्रेन्युलर सब-बेस (जीएसबी) की निर्धारित चौड़ाई एवं मोटाई की जांच करने तथा सड़क के लेवल एवं मार्किंग का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों में तकनीकी मापदण्डों का कड़ाई से पालन करने तथा कमियों को तत्काल दूर करने को कहा।

सचिव बंसल ने ग्राम पैरी नाला में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर नीव, पिलर, कैप एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। पुल निर्माण में जल निकासी की समुचित व्यवस्था एवं तकनीकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। ग्राम सुखरी से दीवानभेड़ी तक निर्माणाधीन सड़क के निरीक्षण के दौरान खुदाई, बेस निर्माण एवं अन्य कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने को कहा। साथ ही निर्माण कार्यों की वीडियोग्राफी एवं आवश्यक अभिलेखों का संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सचिव बंसल ने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा ठेकेदारों से निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को कार्यालय के साथ-साथ निर्माण स्थलों पर नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने कहा। इस दौरान प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता दुर्ग परिक्षेत्र एन.के. जयंत, अधीक्षण अभियंता श्रीमती अपर्णा चौरपगार और कार्यपालन अभियंता सुश्री रितु खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

READ ALSO  CG : जंगल सफारी में हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत ...

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button