छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : निगम आयुक्त ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण…

By kadwaghut|02 Sep 2026, 1:56 PM
f X W

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह ने शहर में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने नेहरू नगर पूर्व सीवर लाइन, निर्माणाधीन हाइजीनिक फूड जोन, पावर हाउस जवाहर मार्केट में प्रस्तावित कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं ग्रीन टाउन के प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

निगम आयुक्त ने सबसे पहले नेहरू नगर पूर्व सीवर लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने सीवर लाइन की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक सफाई एवं सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में पानी निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने कहा। इसके पश्चात आयुक्त ने चंद्रा मौर्या के सामने निर्माणाधीन हाइजीनिक फूड जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। आयुक्त ने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को व्यवस्थित एवं स्वच्छ वातावरण में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए हाइजीनिक फूड जोन का लाभ जल्द मिल सके।

इसी क्रम में उन्होंने पावर हाउस स्थित जवाहर मार्केट में प्रस्तावित कार्य का भी निरीक्षण किया। आयुक्त ने प्रस्तावित कार्य से संबंधित जानकारी लेते हुए आगे की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर विकास कार्य को जल्द प्रारंभ किया जाए, जिससे क्षेत्र के नागरिकों एवं व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके। आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 22 कुरूद में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं ग्रीन टाउन के प्रस्तावित कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने प्रस्तावित कार्यों की स्थिति, आवश्यक सुविधाओं तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

READ ALSO  CG : महिला सशक्तिकरण के लिए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की बड़ी पहल ...

निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त डी के को, अमरनाथ दुबे, कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, अरविन्द शर्मा, नितेश मेश्राम, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा, उप अभियंता रीमा जामुलकर, अशोक देवांगन, दीपक देवांगन एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, शंकर साहनी, बीरेन्द्र बंजारे सहित निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins