छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर ट्रैफिक सुधार अभियान तेज हैकाथॉन 2026 में दिखेगी नई सोच …

By kadwaghut|09 Sep 2026, 9:45 AM
f X W

रायपुर: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट, एनआईटी रायपुर और द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), छत्तीसगढ़ राज्य केंद्र की ओर से ‘ट्रैफिक हैकाथॉन 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत आम नागरिकों से लेकर विशेषज्ञों तक से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नए और व्यावहारिक सुझाव मांगे गए हैं। इस हैकाथॉन का उद्देश्य रायपुर शहर में यातायात से जुड़ी समस्याओं का समाधान तलाशना और ऐसे सुझाव प्राप्त करना है, जिन्हें स्थानीय स्तर पर लागू किया जा सके। आयोजकों का मानना है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है।

Advertisement
Advertisement

विशेषज्ञों और छात्रों से विशेष अपील ट्रैफिक हैकाथॉन में भाग लेने के लिए इंजीनियरों, अर्बन प्लानर्स, आर्किटेक्ट्स, परिवहन विशेषज्ञों, डॉक्टरों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, व्यापारियों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों से विशेष रूप से सुझाव मांगे गए हैं। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े महाविद्यालयों और स्कूलों के संकाय सदस्यों व छात्रों से भी अपील की गई है कि वे अपने अनुभव और सोच के आधार पर ट्रैफिक सुधार के लिए नए समाधान साझा करें।

स्थानीय समस्याओं के लिए मांगे गए समाधान आयोजकों ने कहा है कि ऐसे सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो रायपुर शहर की वास्तविक ट्रैफिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हों और जिन्हें जमीन पर लागू किया जा सके। सुझावों में ट्रैफिक जाम, पार्किंग व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, पैदल यात्रियों की सुविधा, सार्वजनिक परिवहन, स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन और यातायात नियमों के पालन जैसे विषयों पर विचार दिए जा सकते हैं।

READ ALSO  CG : धूप और उमस के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा मिजाज, मिलेगी राहत! ...

ऑनलाइन फॉर्म के जरिए भेज सकेंगे सुझाव नागरिक अपने सुझाव गूगल फॉर्म के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके लिए क्यूआर कोड और गूगल फॉर्म लिंक जारी किया गया है। सभी इच्छुक लोग ऑनलाइन माध्यम से इस अभियान में शामिल होकर अपने विचार साझा कर सकते हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लें और रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करें।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins