छत्तीसगढ़

CG : महिला सशक्तिकरण के लिए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की बड़ी पहल …

By kadwaghut|04 Sep 2026, 11:23 AM
f X W

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर स्थित संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के दार्रीपारा सिटी कैंपस में विश्वविद्यालय और नंदी फाउंडेशन हैदराबाद के बीच महिंद्रा प्राइड क्लासरूम प्रोग्राम के तहत समझौता ज्ञापन (MoU) किया गया। इस समझौते का उद्देश्य विश्वविद्यालय की छात्राओं को कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इस साझेदारी के माध्यम से छात्राओं को रोजगार से जुड़े कौशल, व्यक्तित्व विकास, संचार क्षमता, करियर मार्गदर्शन और कार्यस्थल की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिंद्रा प्राइड क्लासरूम प्रोग्राम विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट में अध्ययनरत छात्राओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा।

कार्यक्रम के तहत छात्राओं को आत्मविश्वास बढ़ाने, अपनी क्षमताओं को निखारने और भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर हासिल करने में सहायता मिलेगी। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ पेशेवर जीवन के लिए जरूरी दक्षताएं भी विकसित करने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र लाकपाले ने कहा कि आज के दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में कौशल, आत्मविश्वास, संवाद क्षमता और रोजगार योग्य क्षमताओं का विकास भी जरूरी है। उन्होंने नंदी फाउंडेशन के साथ हुए इस सहयोग को छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। समझौता कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय और नंदी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने MoU दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। दोनों संस्थानों ने छात्राओं के कौशल विकास और करियर निर्माण के लिए भविष्य में भी मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पहल के लिए नंदी फाउंडेशन और महिंद्रा प्राइड क्लासरूम प्रोग्राम का आभार व्यक्त किया।

READ ALSO  CG : पेंड्रा से बेंकटनगर की ओर आवागमन होगा सुगम, 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 4.77 करोड़ रुपए स्वीकृत
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button