कवर्धा जिलाछत्तीसगढ़

CG : दो महिलाएं मिलकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई…

By lokesh sharma|07 Dec 2025, 3:56 PM
f X W

कवर्धा । जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं मिलकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई करती दिखाई दे रही हैं। हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिलाओं के परिजन न सिर्फ मौके पर मौजूद थे, बल्कि मारपीट जारी रखने की हिदायत भी देते नजर आ रहे थे। यह घटना जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के महली गांव की बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी पुलिस ने तुरंत और कठोर कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पीड़ित पक्ष की शिकायतों को शुरू में नजरअंदाज़ किया गया और पुलिस कार्रवाई को लेकर लगातार सवाल उठने लगे। मामले के तूल पकड़ने के बाद कुंडा थाना पुलिस ने अंततः दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। हालांकि पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस शुरुआत से ही मारपीट करने वाली महिलाओं को बचाने की कोशिश कर रही है और निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : Chhattisgarh मौसम अपडेट, बारिश होगी या रहेगी धूप? जानिए ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins