राजनांदगांव , बीते 10 दिन से बनी मानसून ब्रेक की स्थिति खत्म हो गई। शनिवार देर शाम से शुरु हुई बारिश पूरी रात जारी है। 24 घंटे में जिले में 50 मिमी. बारिश दर्ज की गई हैं। जिले में पूरे सीजन की बारिश का 50 % कोटा पूरा हो गया है।
जिले में पूरे मानसून सीजन में औसत 1038 मिमी. बारिश होती है। इसकी तुलना में 9 अगस्त तक 567 मिमी. बारिश दर्ज की जा चुकी है। आंकड़ों के लिहाज से बारिश जिले में सामान्य बनी हुई है। इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भी येलो अलर्ट जारी किया है।
अल नीनो से असर, पैटर्न में बिखराव मौसम विभाग ने बताया कि मौसमी तंत्र अल नीनों के असर से इस बार बारिश के पैटर्न में बिखराव की स्थिति है। याने लगातार बारिश की बजाए दो से तीन दिन की भारी बारिश और फिर 7 से 10 दिन का ब्रेक लग रहा है। पूरे सीजन में यही स्थिति बने रहने की संभावना हैं। हालाकि भारी बारिश से आंकड़े सुधर जरुर रहे हैं।
