छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : युवा फेस्ट 2026 का भव्य आगाज़ : परंपरा, प्रतिभा और AI तकनीक के संगम से युवाओं को मिला नया मंच…

By lokesh sharma|25 Apr 2026, 1:06 PM
f X W

धमतरी । जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज 24 अप्रैल से दो दिवसीय “युवा फेस्ट 2026” का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 25 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू एवं सिहावा विधायक अंबिका मरकाम द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अरुण सार्वा, पूर्व विधायक रंजना साहू, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक, प्रतिभागी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि “युवा फेस्ट 2026” में लगभग 20 विधाओं में सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिले के 26 महाविद्यालयों से लगभग 5000 युवाओं ने पंजीयन कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है, जो युवाओं में बढ़ते उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे अपने मित्रों एवं परिचितों को भी उनकी रुचि अनुसार प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इतिहास विषय के विद्यार्थियों ने मॉडल प्रदर्शनी के माध्यम से भारत के गौरवशाली अतीत को जीवंत किया, वहीं छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, खानपान और लोक कला की झलक ने आयोजन को विशेष बना दिया। फूड फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ आमपना, आइसक्रीम एवं अन्य पकवानों के स्टॉल लगाए गए, जिनका अतिथियों ने अवलोकन कर युवाओं के हुनर की सराहना की।

READ ALSO  समान नागरिक संहिता पर रायशुमारी के लिए विभिन्न संगठनों व सामाजिक प्रतिनिधियों से की गई चर्चा

तकनीक और नवाचार का विशेष आकर्षण

इस वर्ष युवा फेस्ट में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), वीडियो एडिटिंग और Canva वर्कशॉप विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इन कार्यशालाओं के माध्यम से युवाओं को आधुनिक डिजिटल कौशल, कंटेंट क्रिएशन, डिज़ाइनिंग और स्मार्ट तकनीकों के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। युवाओं ने एडवेचर मेमें हिस्सा लेकर जौहर का प्रदर्शन किया। खेल में अपनी प्रतिभा दिखायी ।

  विशेषज्ञों ने बताया कि आज के दौर में AI  न केवल शिक्षा, बल्कि रोजगार, उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल रहा है। युवाओं को AI आधारित टूल्स, डिजिटल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

विधायक ओंकार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और ऐसे आयोजन उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि “युवा फेस्ट” केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीखने, जुड़ने और आगे बढ़ने का सशक्त मंच है। उन्होंने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

विधायक श्रीमती अंबिका मरकम ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को एक मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को पहचान देना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी संस्कृति और मूल्यों से जुड़े रहते हुए आधुनिक तकनीक को अपनाएं।

कार्यक्रम को अध्यक्ष जिला पंचायत अरुण सार्वा, पूर्व विधायक रंजना साहू एवं नेहरू निषाद ने भी संबोधित कर आयोजन की सराहना की। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। “युवा फेस्ट 2026” पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक तकनीक के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है, जो युवाओं को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहा है, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार कर रहा है।

READ ALSO  जिला सहकारी बैंक को बड़ी सौगात, बिलासपुर में 381.45 करोड़ का बजट; खातों में 47 करोड़ से ज्यादा

इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित बड़ संख्या में विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य बीसीएस पीजी कॉलेज विनोद कुमार पाठक ने आभार व्यक्त किया।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins