छत्तीसगढ़

CG : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर कवर्धा विधायक कार्यालय में जश्न…

By lokesh sharma|05 May 2026, 1:35 PM
f X W

कार्यकर्ताओं ने रश्मि विजय शर्मा के साथ झालमुड़ी खाकर मनाई खुशियां

Advertisement
Advertisement

कबीरधाम । पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ कबीरधाम जिले में भी उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। कवर्धा विधायक कार्यालय में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व स्थानीय विधायक विजय शर्मा की धर्म पत्नी रश्मि विजय शर्मा ने इस अभूतपूर्व विजय उल्लास के अवसर पर बंगाल की संस्कृति की परिचायक झालमुड़ी के साथ साथी कार्यकर्ताओं के मिलकर खुशियां मनायी।

विदित हो कि कवर्धा विधायक व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को पश्चिम बंगाल के इस चुनाव में विशेष दायित्व सौंपा गया था जिसमे वे शत प्रतिशत खरे उतरे भाजपा समर्थकों ने विधायक कार्यालय में ढोल-नगाड़ों की धुन, देशभक्ति के नारों और आतिशबाजी के साथ पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया गया।

इस अवसर पर रश्मि विजय शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी और मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि यह जीत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन की सुदृढ़ रणनीति और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों, सुशासन और जनहितकारी योजनाओं पर जनता ने एक बार फिर मुहर लगाई है।

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में कमल खिलना केवल एक राजनीतिक जीत नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रवाद, विकास और पारदर्शी शासन की विचारधारा की विजय है। शर्मा ने यह भी कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है और यही कारण है कि देशभर में जनता का भरोसा लगातार पार्टी पर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह और समर्पण के साथ संगठन को और मजबूत करने में जुटे रहें तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

READ ALSO  सालाना 2 से 3 लाख रुपये की आय, ‘लखपति दीदी’ बनने की ओर बढ़े कदम

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत देश की जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन का परिणाम है। अब देश के हर कोने में विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है, जिसका असर चुनाव परिणामों में साफ दिखाई देता है।

जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा उमंग पाण्डेय ने कहा कि बंगाल में कमल खिलना युवाओं की सोच में आए बदलाव और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और आने वाले समय में देशभर में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी। कार्यक्रम में भगत पटेल, महामंत्री नितेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, अनिता धर्वे, नरेन्द्र मानिकपुरी, मनीराम साहू, खिलेश्वर साहू, पार्षद अजय ठाकुर, बिहारी धुर्वे, नीतीश चंद्रवंशी, गोलू यादव, ज्योति केशरवानी, सानू साहू, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं समर्थकगण उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins