छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : घर के सामने नशा करने का विरोध, कालीबाड़ी में हुई चाकूबाजी …

By kadwaghut|26 May 2026, 11:13 AM
f X W

रायपुर। बीती रात शहर के बीच कोतवाली और आजाद चौक इलाके में जमकर बलवा कटा। दोनों ही वारदातों के दोनों ही गुट फरार हैं। कोतवाली से कुछ दूरी पर कालीबाड़ी में घर के बाहर चाकू बाजी हो गई। कुछ युवकघर के पास नशा कर रहे थे। उस घर के लोगों ने रोका तो नशेड़ियों ने मारपीट शुरू कर दी।इसी बीच एक ने नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है। इस मामले में पुलिस ने 1 को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी और उसके फरार बाकी साथियों की तलाश कर रही है। दूसरी घटना आजाद चौक इलाके में हुई। यहां एक युवती की किसी से बातचीत को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव किया गया। इसमें राह चलते क‌ई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इसमें एक घायल हुआ। इस घटना के दोनों गुट फरार है।

Advertisement
Advertisement

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : सफलता अच्छे संस्कार, अनुशासन, समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने में है: संत ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins