छत्तीसगढ़

CG : बुजुर्ग ने पेड़ में लगाई फांसी, मानसिक तनाव के चलते दे दी जान …

By lokesh sharma|15 Jun 2026, 3:42 PM
f X W

खैरागढ़। बोड़ला गांव में नदी किनारे पेड़ पर 60 साल के वृद्ध की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है. घटना से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान बोड़ला निवासी गोवर्धन गोंड़ के रूप में हुई है. घटना गातापार थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, गोवर्धन गोंड़ 13 जून की दोपहर भोजन करने के बाद घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. ⁠परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका. 14 जून को ग्रामीणों ने नदी किनारे एक पेड़ पर उनका शव लटका हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. ⁠बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भालू के हमले में घायल होने के बाद से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और वे मानसिक तनाव में भी थे. ⁠सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. ⁠पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्णिका शर्मा

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button