छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : सड़क पर दुकान लगाई तो जब्त होगा सामान, दुकानदारों को निगम की सख्त चेतावनी …

By kadwaghut|19 Aug 2026, 12:23 PM
f X W

रायपुर: रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत मालवीय मार्ग एवं शास्त्री मार्केट मुख्य मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र में प्रमुख मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी सम्बंधित दुकानदारों को एक बार पुनः स्पष्ट समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार इसके लिए स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।

चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत मालवीय मार्ग एवं शास्त्री बाजार मुख्य मार्ग के दोनों ओर के ठेला संचालकों द्वारा मुख्य बाजार के सड़क मार्ग पर किये गए कब्जोँ पर सम्बंधित ठेला संचालकों पर भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 15000 रूपये का ई चालान करने की कार्रवाई की गयी। टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के भिन्न मुख्य बाजार क्षेत्रों के विभिन्न प्रमुख मार्गो का यातायात निरन्तरता से सुगम और सुव्यवस्थित हो रहा है और इससे आमजनों एवं राहगीरों को यातायात जाम की समस्या से त्वरित राहत मिल रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : 5 बेड की कैंसर यूनिट शुरू, कीमोथैरेपी सुविधा...

Related Articles

Back to top button