छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : किसी भी बैरियर से गुजर सकते हैं 08 के वाहन चालक, अब नहीं कटेगा टोल…

By kadwaghut|04 Jun 2026, 10:15 AM
f X W

राजनांदगांव , ठाकुरटोला टोल प्लाजा में सीजी-08 की लोकल गाड़ियों को राहत दी जा रही है। पहले एक ही टोल से गुजरने की व्यवस्था बांयी दिशा में की गई थी। दूसरे टोल से गुजरने पर बैरियर क्रॉस करते ही फास्टैग स्कैन कर लेता था और राशि कट जाती थी।

अब इस व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। अब वाहन चालक अपनी गाड़ी को किसी भी टोल में इंट्री कर सकते हैं। करीब तीन-चार दिनों से यह व्यवस्था लागू की गई है। बांयी दिशा का बैरियर फिलहाल बंद कर दिया गया है ताकि वाहन चालकों को इसकी जानकारी दी जा सके।

टोल मैनेजर मुकेश देवांगन ने बताया कि लोकल गाड़ियां पहले एक ही बैरियर से निकलती थी। इस बैरियर में कई बार दूसरे जिलों या प्रदेश की गाड़ियों की इंट्री से अव्यवस्था होती थी। इससे वाहनों की लाइन लगने की परेशानी कई बार झेलनी पड़ रही थी। इसी वजह से यह निर्णय लिया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  एक ही परिसर में मिलेंगी शासकीय सेवाएं

Related Articles

Back to top button