छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

CG : अहिवारा में निकली कांवड यात्रा, बोल बम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र …

By kadwaghut|21 Aug 2026, 3:12 PM
f X W

अहिवारा l सावन माह के पावन अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अहिवारा में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालु कांवड़ लेकर सगनी घाट पहुंचे और वहां से जल लेकर ग्राम कोड़िया स्थितं भुईफोड़ शिवलिंग का जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा के अहिवारा श्रीराम मंदिर चौक पहुंचने पर श्रद्धालुओं का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

Advertisement
Advertisement

गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी ज़िला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार तथा अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नेतृत्व में निकली इस कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शिवभक्त शामिल हुए।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा कांवड़ यात्रियों के स्वागत एवं यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी कांवड़ यात्रा में सहभागिता निभाई। कांवड़ यात्रा के दौरान अहिवारा का वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा को भक्तिमय बना दिया। कांवड़ यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, लोक निर्माण, प्रभारी अनुज साहू, चुनरी यात्रा प्रभारी के संरक्षक दाऊ आनंद ताम्रकार, शिबू अग्रवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक बाफना एवं समस्त श्रद्धालु गण, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पवन जैन, सरपंचगण, पार्षदगण, कार्यकर्ता, मीडिया से रामपाल नाविक, ईश्वर बारले, कुंवर सिंह चौहान, येनु कुमार देवांगन, अश्वनी श्रीवास्तव शामिल रहे।

READ ALSO  राजनांदगांव : आंगनबाड़ी केन्द्र तुलसीपुर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins