छत्तीसगढ़

CG : महिला आरक्षण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप …

By lokesh sharma|21 Apr 2026, 3:39 PM
f X W

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

Advertisement
Advertisement

जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में हुई इस प्रेसवार्ता में विधायक उत्तरी जांगड़े, कविता लहरे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल और लता जाटवर समेत अन्य नेताओं ने भाग लिया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही महिला आरक्षण की पक्षधर रही है और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ संसद से पारित होकर कानून बन चुका है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद भाजपा जनता के बीच गलत जानकारी फैला रही है। उनका कहना है कि भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का मुद्दा लाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है और विपक्ष पर निराधार आरोप लगा रही है।

नेताओं ने यह भी दावा किया कि 131वें संविधान संशोधन विधेयक में महिला आरक्षण का स्पष्ट प्रावधान नहीं था, बल्कि इसमें लोकसभा सीटों को 850 तक बढ़ाने और 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन का प्रस्ताव शामिल था।

प्रेसवार्ता में कांग्रेस ने भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, जिससे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़ ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins