छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आंगनबाड़ी केन्द्र तुलसीपुर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

By kadwaghut|29 Sep 2026, 12:53 PM
f X W

राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजनांदगांव शहर के तुलसीपुर वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पोषण आहार, सक्षम योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं नगर निगम अध्यक्ष पारस वर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिन सहित पूरी टीम को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सेवाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में पार्षद प्रमोद झांझडे, पंपा सिन्हा, संगीता मिश्रा, सरस्वती यादव, शैल यादव, जमुना साहू, रागिनी श्रीवास्तव, प्रेमा सोनकर, सविता यादव, प्रेमा सोनकर, स्वास्थ्य विभाग से एएनएम लता मेश्राम, दानेश्वर नेताम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिन, हितग्राही उपस्थित थे। इसी तरह के तुलसीपुर आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में भी आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को को पोषण स्वास्थ्य एवं विभागीय योजना की जानकारी दी गई। बच्चों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मितानिन, महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, सुकन्या समृद्धि के हितग्राहियों का सम्मान किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins