छत्तीसगढ़

मोहला : सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहभट्ठा में लगा सेवा सेतु शिविर …

By kadwaghut|03 Oct 2026, 12:21 PM
f X W

-ग्रामीणों तक पहुंचीं शासन की योजनाएं और सेवाएं, मांगों एवं समस्याओं के निराकरण की पहल

Advertisement
Advertisement

मोहला । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराना तथा उनकी मांगों एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करना रहा।

       शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की कार्यवाही भी की गई।

शिविर खाद्य एवं खनिज विभाग के निर्देशन में किया गया। जिला प्रशासन मोहला द्वारा आयोजित इस सेवा सेतु शिविर के माध्यम से शासन-प्रशासन की सेवाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में पहल की गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins