छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिघवाडी में सेवा सेतु शिविर आयोजित …

By kadwaghut|03 Oct 2026, 12:32 PM
f X W

सरकार आपके द्वार पहुंची, विभिन्न विभागों की योजनाओं का मिला लाभ

Advertisement
Advertisement

मोहला । सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखण्ड मानपुर के ग्राम दिघवाडी में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण करने के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना रहा।

      शिविर का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान “नमो सेवा गाथा” कला जत्था द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से जनसमुदाय को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। शिविर में जिले एवं विकासखण्ड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को सुना गया तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई। विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी ग्रामीणों से साझा की।         शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सास-बहू सम्मेलन किट, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन कार्यक्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र, आवास की चाबी, पेंशन स्वीकृति आदेश, बैंक लिंकेज चेक एवं राशन कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा व्हीलचेयर, कृषि विभाग द्वारा किसान समृद्धि योजना पंजीयन प्रमाण-पत्र, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा अंतरजातीय प्रोत्साहन राशि, विद्युत विभाग द्वारा पीएम सूर्यघर योजना प्रमाण-पत्र, राजस्व विभाग द्वारा डिजिटल किसान किताब तथा शिक्षा विभाग द्वारा छात्रवृत्ति आदेश सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभ एवं सामग्री हितग्राहियों को प्रदान की गई।  कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी मांगों, समस्याओं एवं आवश्यकताओं को बिना किसी संकोच के शिविर में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष रखें, ताकि उनका नियमानुसार त्वरित निराकरण किया जा सके।        शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मानपुर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मंडावी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कृषि समिति सभापति शाहिदा खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधिका अंधारे, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती रेणु टांडिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती संगीता मिश्रा, एसडीएम मानपुर  डी. आर. ध्रुव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सरपंच-सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।      शिविर का आयोजन कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में किया गया। “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” के माध्यम से ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की गई।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  धनपुर की पुरातात्विक धरोहर पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन, GPM की विरासत को मिली नई पहचान

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins