पुलिस में शिकायत करने की बात को लेकर ग्राम फुलझर में कर रहा था विवाद, बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई
राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम फुलझर में पुलिस से शिकायत करने की बात को लेकर विवाद कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर के पर्यवेक्षण में अपराधों की रोकथाम तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नशे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम फुलझर में कार्रवाई की। यहां उत्तम साहू पिता स्वर्गीय अशोक साहू, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम बैगाटोला, थाना सोमनी पुलिस में शिकायत करने की बात को लेकर विवाद कर रहा था।
पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए उत्तम साहू को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर वैष्णव, आरक्षक लीलाराम साहू और तुषार मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
