राजनांदगांव। पाताल भैरवी मंदिर रोड के पास बीमार हालत में मिले करीब 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसंतपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बुजुर्ग को उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उपचार के दौरान बुजुर्ग अपनी पहचान नहीं बता पाए थे।
मृतक के शव को शासकीय मेडिकल कॉलेज की मरचुरी में रखा गया है। पहचान करने वाले व्यक्ति से कमलेश सिमनकर, मोबाइल नंबर 9893942717 पर संपर्क करने की अपील की गई है।
