छत्तीसगढ़गरियाबंद जिला

CG : ईंधन बचाने कथावाचक पंडित युवराज पांडेय ने लिया बड़ा फैसला, भक्तों से भी ये अपील …

गरियाबंद। मशहूर कथावाचक पंडित युवराज पांडेय ने अपने काफिले के वाहनों में कटौती कर दी है। अब वह केवल एक गाड़ी में सवार होकर यात्रा करेंगे या कथापंडाल तक पहुंचेंगे। इतना ही नहीं वे आने वाले एक साल तक सोना नहीं खरीदेंगे। उन्होंने अपने अनुयायियों से भी अपील की है कि उन्हें सोना भेंट ना दें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ईंधन और संसाधनों के सीमित उपयोग की अपील के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। दरअसल, पीएम मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से सोना खरीदने में संयम बरतने, विदेश यात्राएं कम करने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की थी। उनकी इस अपील के बाद आम लोगों के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग इस दिशा में पहल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित युवराज पांडेय ने गरियाबंद जिले के देवभोग में आयोजित भागवत महापुराण कथा में पहुंचने से पहले पंडित युवराज पांडे ने अपने अनुयायियों और सहयोगियों के साथ बैठक कर अनावश्यक वाहनों के उपयोग को कम करने की अपील की। पंडित युवराज पांडे की इस पहल का असर कथा स्थल पर साफ दिखाई दिया। पहले की तुलना में इस बार वाहनों की संख्या काफी कम नजर आई।

उन्होंने पीएम मोदी की अपील को देशभक्ति बताते हुए कहा कि पीएम मोदी अगर निर्णय लिए हैं तो निश्चित ही उसमें हमारे देश का हित है। उनके अपील का पालन करना हमारा कर्तव्य है। कथावाचक होने के नाते मैंने खुद से इसकी शुरूआत की है और अपने काफिले की गाड़ियों में कटौती की है। उन्होंने विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें भी अपने काफिले की गाड़ियों में कटौती करना चाहिए, ताकि प्रधानमंत्री की अपील का सकारात्मक असर दिखे। उन्होंने कहा कि केवल दिखावे के लिए लंबे वाहन काफिले निकालना उचित नहीं है और जहां संभव हो, पैदल या बाइक जैसे साधनों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने अपने अनुयायियों से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें सोना भेंट ना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button