छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : महाराणा प्रताप की जयंती पर शहर में पटाखे फोड़े, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…

राजनांदगांव , महाराणा प्रताप की जयंती पर छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा ने 9 मई को रामकृष्ण नगर के महाराणा प्रताप चौक में कार्यक्रम किया। समाज के लोग चौक पर जुटे। प्रतिमा पर चढ़कर रणविजय सिंह, गोल्डी भदोरिया ने माल्यार्पण किया। लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्श याद किए। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:00 बजे दीप प्रज्वलन से हुई।

इसके बाद माल्यार्पण हुआ। खराब मौसम, भीषण गर्मी के बाद भी युवाओं, बुजुर्गों में उत्साह दिखा। समाजजनों ने पटाखे फोड़े। प्रसाद बांटा गया। गर्मी को देखते हुए राहगीरों, आगंतुकों के लिए कोल्ड्रिंक्स, शीतल जल की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन डॉ. आर. पी. एस. भदौरिया, डॉ. ने किया। जिला अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह, महासचिव जय नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष राम नारायण सिंह, संजय बहादुर सिंह ने समाज को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान की गाथाएं आज भी प्रासंगिक हैं। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान के संस्कारों से जोड़ना रहा। आयोजन में ओ.पी. सिंह, रणविजय प्रताप सिंह, संजय परिहार, दीपेश सिंह, संजय बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह, राकेश सिंह, संतोष सिंह, विजय राजपूत, मोहन राजपूत, मुन्ना सिंह राजपूत, सुनील सिंह, कपिल सिंह, गोल्डी भदोरिया, अखिलेश रघुवंशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button