छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : काव्य गोष्ठी में वीर-शृंगार से जुड़ी रचनाएं पढ़ीं…
डोंगरगढ़ | कलकसा में साहित्य प्रवाह समिति डोंगरगढ़ के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी हुई। आयोजन समिति की वरिष्ठ सदस्य नीलिमा ढोमने के संयोजन में उनके रेल्वे कॉलोनी स्थित निवास पर हुआ। शुरुआत मां शारदे की पूजा-अर्चना से हुई। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति नीलिमा ढोमने ने दी।
इसके बाद मौजूद साहित्यकारों ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य, समसामयिकी, वीर रस, शृंगार रस से जुड़ी रचनाएं सुनाईं। गोष्ठी में तजिंदर सिंह भाटिया, राजकुमारी जैन, संजय तिवारी, अमृत दास साहू, मुकेश हाड़गे, गुलशन बालाघाटी, मदन मंडावी, निर्मला सिन्हा, राजेंद्र साहू, नीलिमा ढोमने शामिल हुए। सदस्यों ने अगली गोष्ठी और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। संचालन राजेंद्र साहू ने किया।

