
राजनांदगांव : दसवीं व बारहवीं के 50 से ज्यादा छात्रों का मोमेंटो देकर हुआ सम्मान…
डोंगरगांव , कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 10 मई को देवांगन भवन डोंगरगांव में हुआ। कार्यक्रम एलआईसी अभिकर्ता तारेश देवांगन के आयोजन में हुआ। मोटीवेटर पुनाराम सिन्हा ने मार्गदर्शन किया। समारोह में प्रमुख अतिथि जयंत साहू विकास खंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव रहे।
अनिल कुमार देवांगन व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल दाऊटोला मौजूद रहे। देवांगन समाज के अध्यक्ष तीरथ राम देवांगन भी शामिल हुए। सेवानिवृत्त शिक्षक अकबर देवांगन भी उपस्थित रहे। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं के 50 से ज्यादा प्रतिभावान बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जयंत साहू ने बच्चों को अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने की बात कही।
अनिल कुमार देवांगन ने मेहनत से लक्ष्य हासिल करने का संदेश दिया। पुनाराम सिन्हा ने करियर को लेकर मार्गदर्शन किया। तारेश देवांगन ने अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा आगे भी ऐसे प्रतिभावान समारोह कराए जाएंगे।

