
राजनांदगांव : बोर्ड की 5900 कॉपियां पहुंचीं पहले दिन 300 का मूल्यांकन…
राजनांदगांव | कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों से नाखुश बच्चों को पुन: गणना और पुन: मूल्यांकन कराने मौका दिया गया है। स्टेट स्कूल में दोनों बोर्ड कक्षाओं की 5900 कॉपियां पहुंची है। शनिवार से इसका मूल्यांकन शुरू किया गया। पहले दिन करीब 60 वेलवर्स ने 300 कॉपियों की जांच की। दोनों कक्षाओं के सभी विषय की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा करने वेलवर्स को सात दिनों का समय दिया गया है। भीषण गर्मी और जनगणना में ड्यूटी लगने के कारण पहले दिन वेलवर्स की संख्या कम रही।
इसके लिए 14 मई तक ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन लिए लिए गए थे। पुन: गणना कराने 100 रूपया और पुन: मूल्यांकन कराने 500 रुपए शुल्क निर्धारित थी। ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन का विकल्प होने से बड़ी संख्या में बच्चों ने आवेदन किया। स्टेट स्कूल में अन्य जिलों से पहुंची बोर्ड की कॉपियों की पुन: गणना और मूल्यांकन शुरू हुआ। यहां की कॉपियों को दूसरे जिले में रवाना कर दिया गया है। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के बच्चों को सभी विषयों के लिए आवेदन करने की छूट दी गई थी। दोबारा गणना और मूल्यांकन कर नतीजे जारी किए जाएंगे। 30 मई के बाद पूरक की परीक्षा होगी और फिर नतीजे जारी किए जाएंगे।

