छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : ईंधन बचत की मिसाल : व्यापारियों ने बस से सफर कर अच्छी पहल की…
अंबागढ़ चौकी| राजनांदगांव में विगत दिनांे आयोजित चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रांतीय व्यापार महाअधिवेशन में अंबागढ़ चौकी के व्यापारियों ने एकजुटता और पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी मिसाल पेश की। नगर के तमाम व्यापारियों ने अपनी अलग-अलग गाड़ियों से जाने के बजाय एक ही बस बुक की और सबकी सवारी, एक साथ के संकल्प के साथ महाअधिवेशन में पहुंचे।
व्यापारियों के इस ईंधन बचत वाले कदम की गूंज महाअधिवेशन के मुख्य मंच तक पहुंची, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण के संदेश से जोड़कर देखा गया। व्यापारियों की इस अनूठी पहल पर मंच से उनकी जमकर तारीफ हुई।



